बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से हरिद्वार स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का संघर्ष
कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय समानता और राजनीतिक भागीदारी की जो सोच समाज के सामने रखी वह प्रासंगिक है। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को मजबूत बनाने का कार्य निरंतर किया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के लिए काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का जीवन समाज के वंचित तबकों के लिए संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है।
पार्टी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ता कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार में भी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments (0)