मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कृषि और किसान कल्याण योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं को जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्धजनों के साथ साझा किया जाएगा।
सीएम का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:00 बजे वे भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कृषि वर्ष उन्मुखीकरण कार्यशाला में भाग लेंगे। वहीं रात 8:45 बजे वे भोपाल स्थित पीपुल्स मॉल में आयोजित एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Comments (0)