भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संजू के बारे में बड़े खुलासे किए है। गंभीर ने कहा कि, जब संजू सैमसन अपनी फॉर्म में होते हैं तो वह पावरप्ले में ही विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। आपको बता दें कि, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम चरण में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल में तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर भारत को रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने में मदद की।
फाइनल में संजू का धमाका
आपको बता दें कि, भारत के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और सैमसन ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कीवी जीम के खिलाफ पावरप्ले में 92 रन बनाए और इस तरह से न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया। कोच गंभीर ने आगे कहा, हम जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है। उसकी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर वह लय में आ जाए तो पहले छह ओवरों में ही मैच जिता सकता है।
विश्वकप से पहले संजू का बल्ला रहा खामोस
भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसलिए उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन जिम्बाब्वे के विरुद्ध करो या मरो के मैच में मौका मिलने पर सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर लय हासिल की और इसके बाद अगले तीन मैच में नाबाद 97, 89 रन और 89 रन बनाए।
मैंने उसे जिम में यह बात बताई
गंभीर ने कहा कि मैंने उसे जिम में यह बात बताई। दरअसल हम दोनों साथ में ट्रेनिंग कर रहे थे और मैंने उसे बस इतना बताया कि तुम जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेलोगे और उसने कहा, 'ठीक है।' हमारी बातचीत कुछ इसी तरह से अनौपचारिक होती है। यह किसी मुख्य कोच और खिलाड़ी के रिश्ते जैसा नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हमारी आमने-सामने की अधिकतर बातचीत अभ्यास सत्रों के दौरान होती है।
Comments (0)