उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आखिरकार निर्णय ले लिया है। पार्टी ने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आखिरकार निर्णय ले लिया है। पार्टी ने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, यानी उनके खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। बीते कुछ समय से उत्तराखंड बीजेपी में अध्यक्ष पद को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब संगठन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और पार्टी संगठन को मजबूती देने के उनके योगदान की सराहना की।
Comments (0)