नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों तक शासन प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उन्होंने पवन कुमार चामलिंगका 8,930 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दीर्घकालीन नेतृत्व और निरंतर जनसेवा का प्रतीक मानी जा रही है। पीएम मोदी की इस उपलब्धी पर बीजेपी नेताओं की तरफ से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं।
अपर्णा यादव ने दी पीएम मोदी को बधाई
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले राष्ट्राध्यक्ष बनने पर कहा कि, मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले राष्ट्राध्यक्ष बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि, विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का जितना काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, शायद ही किसी और प्रधानमंत्री ने किया हो।
पूरे देश में इस बात को लेकर खुशी
वहीं भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, आज हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे नेता पीएम मोदी देश के ऐसे नेता बने हैं जिन्होंने सबसे लंबे काल तक अपनी सेवा दी है। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री के तौर पर भी उनका कार्यकाल 12 साल का हो चुका है। पूरे देश में इस बात को लेकर खुशी है।
गुजरात से दिल्ली तक का लंबा सफर
प्रधानमंत्री का यह रिकॉर्ड उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को मिलाकर बना है। उन्होंने गुजरात में लंबे समय तक नेतृत्व करते हुए प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने में मदद की। यह अनुभव ही उनकी शासन शैली की विशेषता बन गया।
लगातार तीन बार जनादेश का विश्वास
प्रधानमंत्री ने 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में लगातार जीत हासिल कर जनता का भरोसा बनाए रखा है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उनके नेतृत्व में जनता ने विकास, स्थिरता और नीतिगत निर्णयों पर भरोसा जताया है। इस प्रकार लगातार तीन कार्यकाल तक सत्ता में बने रहना अपने आप में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है।
Comments (0)