पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राज्य की राजनीतिक हवा पहले से ही गरम है। अब टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां भी चुनाव जीतती है, वह वोट चोरी करके जीतती है। उनके इस बयान ने राज्य और केंद्र दोनों जगह राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। टीएमसी सांसद के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कहा कि, शत्रुघ्न सिन्हा के वोट चोरी के आरोप राहुल गांधी के आरोपों जितने ही खोखले हैं। SIR में जो वोट काटे गए, वे घुसपैठियों, दिवंगत लोगों के थे। वहां, एक आदमी कई वोट डालता था, एक आदमी के कई जगहों पर वोट थे। अगर ऐसे आदमी का वोट काटा गया, तो उन्हें क्या एतराज़ है?। शर्मा ने आगे कहा कि, अफसरों के ट्रांसफर का मामला तो आम बात है। वहां हर मामले को मुद्दा बना दिया जाता है। विजय कुमार शर्मा ने आगे कहा कि, क्या आप बंगाल को बाकी भारत से अलग करना चाहते हैं? बंगाल के लोग सब देख रहे हैं और वहां BJP की सरकार ज़रूर बनेगी।
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान....
TMC के सांसद ने कहा कि, R.G कॉलेज की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन टीएमसी और ममता बनर्जी का इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आगे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी बंगाल में नहीं जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि हर जगह बीजेपी वोट की चोरी कर के जीत हासिल करती है। इतिहास में पहली बार चुनावों के दौरान बंगाल से 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादला किया गया है।
ममता बनर्जी बंगाल की मां, बहन और बेटी हैं
आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व और प्रभाव पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में "कोई प्रतिस्पर्धा नहीं" है। सांसद ने कहा कि, पूरी दुनिया मानती है कि बंगाल, ममता बनर्जी के नेतृत्व और टीएमसी की पकड़ के मामले में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। जब बंगाल की प्रतिष्ठा का सवाल उठता है, तो बंगाल की जनता एकजुट होकर खड़ी होती है और जानती है कि ममता बनर्जी बंगाल की मां, बहन और बेटी हैं।
Comments (0)