राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शेष 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
सीएम योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, इन नियुक्तियों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की गई है।
तैनाती के स्थान
नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी।
Comments (0)