मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शनिवार को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। दोनों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दर्शन के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। इसके पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
बाबा की कृपा से आने का सौभाग्य मिला
ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबा की कृपा से उनकी नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। भगवान महाकाल से उत्तर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।
Comments (0)