अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध का आज 23वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर रविवार को लिखा, अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें तबाह कर देगा। शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से की जाएगी।
वहीं, ईरान ने भी जवाबी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इज़राइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।
ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि ईरान अमेरिका और इज़राइल से जुड़े समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट (डिसेलिनेशन प्लांट) और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला कर सकता है।
Comments (0)