जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी द्वारा मसूरी से लगे कमेटी क्षेत्र में दो मकानों को सील कर दिया गया जिसका क्षेत्र वासियों ने कड़ा विरोध किया और एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई और विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
लोगों से रिश्वत की मांग
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाहर के लोगों के यहां बहु मंजिला होटल बना दिए जाते हैं जिस पर प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है लेकिन यदि कोई ग्रामीण अपने रहने के लिए ग्राम समाज की जमीन में घर बनाता है तो प्राधिकरण का डंडा उन पर चल जाता है इसके अलावा प्राधीकरण के अधिकारी लोगों से रिश्वत की भी मांग करते हैं स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई है और यदि इसी प्रकार से प्राधिकरण का रवैया रहा तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
टीम ने किया भवन सील
स्थानीय निवासी प्रवेश राणा ने बताया कि प्राधिकरण की टीम द्वारा उनके भवन को सील कर दिया गया है जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है उसके बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी भारी दबाव के चलते कार्य करते रहे उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा एमपीजी कॉलेज में मसूरी में सैकड़ो पेड़ काटने और नगर पालिका की जमीन को खुर्द करने का मामला उठाया गया था इसके बाद द्वेष भावना से उनके साथ कार्य किया गया है उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जाएगी