वंदे भारत एक्सप्रेस (22225 CSMT-सोलापुर) सोमवार शाम पुणे स्टेशन के पास डिरेल हो गई। प्लेटफॉर्म में प्रवेश के दौरान ट्रेन का चौथा कोच डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
कैसे हुआ हादसा
यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब ट्रेन पुणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आ रही थी। इसी दौरान चौथे कोच की एक ट्रॉली डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसा मामूली था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें दूसरी ट्रेन (रैक) में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनकी यात्रा में ज्यादा देरी न हो।