नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 10:30 बजे गंगटोक में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
50वें स्थापना दिवस का समापन
सिक्किम ने 16 मई 2025 को राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे किए थे। इस अवसर पर एक साल से चल रहे समारोह का आज औपचारिक समापन होगा।
₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं
प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिससे राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इन क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
इन परियोजनाओं के तहत—
- स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- बेहतर कनेक्टिविटी
- इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
- पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा
- कृषि क्षेत्र को मजबूती
- जैसे अहम क्षेत्रों में काम किया जाएगा।
प्रमुख परियोजनाएं शामिल
- नामची में 100 बेड का अस्पताल
- देओराली में 30 बेड का अस्पताल
- तीस्ता नदी पर डबल-लेन स्टील पुल
- गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट
पहले दिन हुआ रोड शो
सोमवार को गंगटोक पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस तक रोड शो किया, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।