तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान की गिनती 4 मई (सोमवार) को होगी। इसके लिए राज्य के 62 मतगणना केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
- मतगणना का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
- 08:00 बजे: डाक मतपत्रों की गिनती शुरू
- 08:30 बजे: ईवीएम वोटों की गिनती शुरू
डाक मतपत्र के बाद होगी अंतिम काउंटिंग
- चुनाव अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम की अंतिम गिनती डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
- हर केंद्र पर अलग-अलग हॉल और टेबल
- सुचारू प्रक्रिया के लिए विशेष इंतजाम
अलग-अलग अधिकारियों की निगरानी
- डाक मतपत्र और EVM के लिए अलग अधिकारी तैनात
- हर 500 डाक मतपत्रों पर एक टेबल
- सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) करेंगे निगरानी
डाक मतदान में बड़ी भागीदारी
- कुल 3.60 लाख चुनाव कर्मियों में से करीब 2.88 लाख (80%) ने पोस्टल बैलेट से वोट किया
- लगभग 3.36 लाख कर्मियों ने डाक मतपत्र का उपयोग किया
- 1.10 लाख अधिकारियों ने EDC के जरिए मतदान किया
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था
- 85+ आयु वर्ग और दिव्यांगों के लिए खास सुविधा
- 1.73 लाख मतदाताओं ने घर से मतदान (Form 12D) किया
सेवारत मतदाताओं की भागीदारी
- सशस्त्र बलों सहित सेवारत मतदाताओं ने भी मतदान किया।
- करीब 18,000 वोट अब तक प्राप्त
- काउंटिंग के दिन सुबह 8 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे
6.37 लाख अतिरिक्त मतदाताओं को मिली सुविधा
विभिन्न विशेष व्यवस्थाओं के जरिए कुल 6.37 लाख अतिरिक्त मतदाताओं को मतदान का अवसर मिला।