राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि रमजान माह के उपरांत मनाया जाने वाला यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
ईद की सच्ची खुशी जरूरतमंदों की सहायता और सेवा में निहित है, क्योंकि दूसरों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से जो आत्मिक संतोष और प्रसन्नता की अनुभूति होती है, वह वास्तव में अतुलनीय होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
Comments (0)