इंदौर में संगठन की कमान संभालने के करीब एक महीने बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जारी सूची में कुल 52 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 5 ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।
शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में संगठन में स्थान दिया गया है। लंबे समय बाद इंदौर में कांग्रेस की पूर्ण कार्यकारिणी गठित हो सकी है, क्योंकि पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में यह प्रक्रिया अधूरी रही थी।
शहर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में शैलेश गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 उपाध्यक्षों में प्रवेश यादव, बलराम परिहार, अंकित धनन, कमल नागर, जगदीश सतेरा, गुलाब सोनकर, मिन्ना भाटिया, सत्यनारायण सलवाडिया और गोपी यादव को शामिल किया गया है।
महामंत्री के पद पर किन्हें मिली जिम्मेदारी?
महामंत्री पद पर गोविंद सिंह परिहार, नरेश यादव, अजित ठाकुर, संजय जायसवाल, अभिजीत शर्मा (बिट्टू), मुकेश रामचंद्र पूरी, समीर शेख, जितेंद्र घोडगांवकर, हरीओम शर्मा, विजेंद्र सिंह, विनोद चौकसे, जेनेश झांझरी, आरबी सिंह भदौरिया, सौरभ हार्डिया, मुकेश यादव, भूपेंद्र सलूजा, अभिषेक मित्तल और संतोष पूनमचंद वर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 19 सचिवों की भी नियुक्ति की गई है।
Comments (0)