मध्यप्रदेश विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करेगी। इस अनूठे आयोजन में मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुल करीब 70 युवा विधायक भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन 30 और 31 मार्च को में किया जाएगा।
45 वर्ष तक के विधायकों को मिला आमंत्रण
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस सम्मेलन में 45 वर्ष की आयु तक के विधायकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र में जनभागीदारी को मजबूत करना और वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में विधायकों की भूमिका पर विचार-मंथन करना है।
विकास कार्यों और अनुभवों की होगी साझा चर्चा
सम्मेलन में मध्य प्रदेश के 37, राजस्थान के 22 और छत्तीसगढ़ के 15 विधायक शामिल होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सक्सेस स्टोरी साझा करेंगे। साथ ही, विधानसभा की कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभवों पर भी चर्चा होगी।
इस विशेष सम्मेलन में सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि यह सम्मेलन युवा विधायकों को नीति-निर्माण और सुशासन की दिशा में नई सोच और ऊर्जा प्रदान करेगा।
Comments (0)