मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
मुख्यमंत्री के पास रहे प्रमुख विभाग
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित होता है। अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच किया गया, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।
पांच पद लंबे समय से रिक्त
हाल ही में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास ये विभाग
मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त एवं आवास
नए मंत्रियों को मिले ये विभाग
खजान दास
समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा
भरत सिंह चौधरी
ग्राम विकास
लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम
खादी एवं ग्रामोद्योग
मदन कौशिक
पंचायतीराज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनर्गठन
जनगणना
प्रदीप बत्रा
परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन
विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ा
शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन
Comments (0)