रायपुर। बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल संगठन ने रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के लिए नए चैप्टर विक्ट्री बाय चैंपियंस का आज शुभारंभ किया। यह नया चैप्टर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों और व्यवसायियों को संगठित, नैतिक और प्रभावशाली बिज़नेस नेटवर्किंग का एक नया मंच प्रदान करेगा। संगठन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़, राजेश बैईश्या ने बताया कि संगठन ने अपने वैश्विक सिद्धांत Givers Gain के तहत कार्य करता है।
इसके माध्यम से व्यवसायी आपसी विश्वास और रेफरल के जरिए अपने व्यापार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि 31 दिसंबर 2025 तक 15 सक्रिय चैप्टर, 1050 से अधिक सदस्य, ₹2904 करोड़ से अधिक का व्यवसाय, 3,47,880 रेफरल, औसत सीट वैल्यू ₹91.61 लाख प्रतिवर्ष दर्ज की गई है।
वहीं कई संगठन के पदाधिकारियों ने इस चैप्टर को ऊर्जावान, विज़नरी और प्रतिबद्ध व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर स्थायी और नैतिक व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने वाला बताया। यह शुभारंभ कार्यक्रम प्रदेश के व्यावसायिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को नए अवसर और सशक्त नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा।
Comments (0)