Air India: DGCA ने एयर इंडिया के लंबे समय से लंबित मांग को मंजूरी दे दी है। एयर इंडिया के एक पायलट को अब दो अलग-अलग प्रकार के विमानों को संचालित करने के लिए अधिकृत किया गया है। डीजीसीए ने बोइंग 777 और 787 विमानों के संचालन के लिए केवल एक पायलट को मंजूरी दी है। पहले, एयर इंडिया ने बोइंग 777 और 787 विमानों को संभालने के लिए केवल आठ पायलटों को प्रशिक्षित किया, जिसमें चार पायलटों ने 777 और चार ने 787 उड़ाए। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने अब मल्टी-सीट फ्लाइंग (MSF) को अधिकृत किया है। तो अनिवार्य रूप से इसका अर्थ है कि एक अकेला पायलट दो प्रकार के विमान संचालित कर सकता है। हालांकि इसकी ट्रेनिंग प्रक्रिया को थोड़ा कठिन किया जाएगा।
पायलटों को मिलेगी सहायता
DGCA के इस मंजूरी से पायलटों की मदद होगी। पायलटों का क्रॉस यूज मददगार होगा। साथ ही घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए भी सहायता मिलेगी। वर्तमान में, एयर इंडिया (Air India) में लगभग 700 वाइड बॉडी पायलट हैं।
16 देशों में क्रॉस यूटिलाइजेशन का हो रहा है पालन
DGCA ने एयर इंडिया (Air India) को कहा है कि आठ नामित पायलटों में से सभी के पास बोइंग 777 और 787 के संचालन के मामले में कम से कम 10 लैंडिंग के साथ 150 घंटे की उड़ान होनी चाहिए। बता दें कि लगभग 16 देशों में एयरलाइंस द्वारा पायलटों के क्रॉस यूटिलाइजेशन का पालन किया जा रहा है।
Air India ने 470 विमानों का दिया था ऑर्डर
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के पास लगभग 1,825 पायलट हैं और आने वाले समय में और ज्यादा पायलटों को काम पर रखने वाली है, क्योंकि एयरलाइन अपने बेडे का विस्तार कर रही है। पिछले महीने एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें 70 चौड़े आकार के विमान भी शामिल थे।
ये होंगे टेक महिन्द्रा के नए एमडी और सीईओ, कंपनी ने किया ऐलान
Comments (0)