मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। यह फैसला CUET UG परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इन विषयों की परीक्षाएं हुईं स्थगित
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- 14 मई 2026 को होने वाली कृषि, गृह विज्ञान और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को आयोजित होंगी।
- 21 मई 2026 को प्रस्तावित गणित और मनोविज्ञान विषय की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 को कराई जाएंगी।
- सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा
बोर्ड के मुताबिक सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वेबसाइट पर उपलब्ध है संशोधित कार्यक्रम
द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र संशोधित परीक्षा कार्यक्रम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
CUET-UG परीक्षा के चलते लिया गया फैसला
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथियों में यह बदलाव CUET UG-2026 की परीक्षाओं के चलते किया गया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।