वाराणसी | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 31 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरा रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और चक्रवाती तूफान की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने दौरा रद्द होने की जानकारी दी।
खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला
अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन मौसम की स्थिति और चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने इसकी पुष्टि की है।
फिलहाल दौरे की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।