भोपाल | केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम भोपाल पहुंचेंगे। भाजपा ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। पुरी कल सुबह 10:30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
10 विधायक होंगे प्रस्तावक
हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के दौरान विधानसभा के 10 विधायक प्रस्तावक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। ये विधायक नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। भाजपा की ओर से नामांकन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
कांग्रेस भी आज कर सकती है प्रत्याशी के नाम का ऐलान
राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के उम्मीदवार के नामांकन से पहले कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला ले सकती है। पार्टी आज ही अपने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।