लखनऊ | उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के आयोजन के चलते 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत निर्धारित जिलों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

इन जिलों में रहेगा शैक्षणिक अवकाश
जारी आदेश के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
PET परीक्षा के चलते लिया गया फैसला
PET परीक्षा के आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित जिलों के विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने स्कूल या जिला प्रशासन से जारी निर्देशों की पुष्टि कर लें।