देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसने निवेशकों को चौंका दिया है। बजट से पहले तक जहां रॉकेट की रफ्तार से दाम बढ़ रहे थे वही अब तेजी से नीचे फिसलती नजर आ रहे हैं। बीता हफ्ते सोने-चांदी दोनों के लिए कमजोर साबित हुआ और इनके भाव अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए।
सोना 38,000 प्रति 10 ग्राम तक टूटा
अचानक आए Gold-Silver Price Crash ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी अपने रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई स्तर से करीब ₹1.70 लाख प्रति किलो सस्ती हो गई, वहीं सोना भी ₹38,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
आज के लेटेस्ट Gold Rates (प्रति 10 ग्राम)
गोल्ड क्वालिटी कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,52,080
22 कैरेट सोना ₹1,48,430
20 कैरेट सोना ₹1,35,350
18 कैरेट सोना ₹1,23,190
14 कैरेट सोना ₹98,090
चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट
चांदी में पिछले साल से लेकर जनवरी 2026 तक जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। वहीं 29 जनवरी को 1 किलो चांदी पहली बार ₹4 लाख के पार पहुंची थी। तब ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन इसके बाद से ही चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
1 लाख 70 हजार से कम हुई चांदी
आपको बता दें कि, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में लगातार बिकवाली देखी गई, जो बीते हफ्ते और तेज हो गई। नतीजा यह हुआ कि चांदी अपने हाई से गिरकर ₹2,49,499 प्रति किलो तक आ गई। यानी निवेशकों को करीब ₹1,70,549 प्रति किलो का झटका लगा।
सोने के दाम में आई गिरावट
सोने के निवेशकों के लिए भी पिछला सप्ताह अच्छा नहीं रहा। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,93,096 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। हालांकि इसके बाद इसमें भी गिरावट शुरू हो गई। बीते शुक्रवार को सोने का वायदा भाव फिसलकर ₹1,55,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोना अपने हाई से करीब ₹28,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
Comments (0)