सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते तेज़ी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई से अभी भी काफी नीचे हैं। खासतौर पर चांदी अपने लाइफटाइम हाई से करीब ₹1.67 लाख प्रति किलो तक सस्ती है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय अहम अवसर माना जा रहा है।
चांदी के दामों में अच्छी बढ़त दर्ज हुई
आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में बाजार में रिकवरी देखी गई और चांदी के दामों में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि, जनवरी में बने उच्च स्तर के मुकाबले 24 कैरेट सोना अभी भी हजारों रुपये सस्ता है।
24, 22 और 20 कैरेट सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी
घरेलू बाजार में 24, 22 और 20 कैरेट सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, जो वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के अनुसार बदल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों का असर आने वाले समय में भी सोना-चांदी की कीमतों पर देखा जा सकता है। निवेशकों के लिए यह समय सुनहरा अवसर हो सकता है, खासकर चांदी में निवेश करने के लिए।
Comments (0)