मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को बंद किए जाने के कारण वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली।
83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड
सुबह के शुरुआती कारोबार में इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2.43 प्रतिशत बढ़कर 83.26 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
वहीं न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (एनवाईमेक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक कंटेनर जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं और भी बढ़ गई हैं।
Comments (0)