आज यानी के रविवार से मैसेजिंग एप्स के इस्तेमाल को लेकर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, अब बिना एक्टिव सिम कार्ड के WhatsApp जैसे मैसेजिंग एप का यूज नहीं किया जा सकेगा। आपको बता दें कि, ये नया नियम 1 मार्च 2026 यानी आज से लागू होने जा रहा है। दरअसल दूरसंचार सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से Department of Telecommunications (DoT) ने ये बड़ा कदम उठाया है।
इस नई व्यवस्था को SIM-बाइंडिंग कहा जा रहा
नई व्यवस्था के तहत अब हर यूजर अकाउंट को उसी मोबाइल नंबर की एक्टिव सिम से लिंक होना अनिवार्य होगा, जिससे अकाउंट फोन में रजिस्टर कर रखा है। इस नई व्यवस्था को SIM-बाइंडिंग कहा जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि जिस मोबाइल नंबर से आपने अपना व्हाट्सऐप अकाउंट बना रखा है, वही सिम आपके फोन में एक्टिव होना चाहिए। अगर वो सिम फोन में मौजूद नहीं है या एक्टिव नहीं है, तो एप की सर्विस बंद हो सकती है।
वेब लॉगइन को समय-समय पर दोबारा वेरिफाई करना पड़ेगा
ऐसा देखा गया है कि पहले काफी यूजर्स बिना सिम वाले टैबलेट, सेकेंडरी फोन या लैपटॉप पर भी व्हाट्सऐप चला लेते थे, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं होगा। इतना ही नहीं ये नया नियम वेब और डेस्कटॉप वर्जन पर भी लागू होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेब लॉगइन को समय-समय पर दोबारा वेरिफाई करना पड़ेगा। अगर सिम एक्टिव नहीं है तो अकाउंट टेंपरेरी लॉगआउट हो सकता है।
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए नया नियम लाया गया
इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि, सिम-बेस्ड वेरिफिकेशन से फर्जी अकाउंट और साइबर फ्रॉड को रोकने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। डिजिटल पहचान को सेफ रखने के लिए और ऑनलाइन धोखाधड़ी कम करने के उद्देश्य से ये बड़ा कदम उठाया गया है और नया नियम लाया गया है।
Comments (0)