नई दिल्ली - बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार को इस सफेद धातु के दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
सिल्वर के भाव लगभग 9 फीसदी तक कम हुए
विशेषज्ञों के अनुसार, वायदा बाजार में चांदी की कीमतें काफी गिर गईं, हालांकि मार्केट बंद होने के समय इनमें हल्की तेजी भी देखी गई। आज स्पॉट मार्केट में भी चांदी के दाम गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, और सिल्वर के भाव लगभग 9 फीसदी तक कम हो गए हैं।
सिल्वर के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई
स्पॉट सिल्वर शुक्रवार को 0009 GMT तक 8.9% गिरकर $64.88 प्रति औंस पर आ गया, और $65 प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं, पिछले हफ्ते स्पॉट सिल्वर के भाव में रिकॉर्ड तेजी भी दर्ज की गई थी, जब एक हफ्ते में दाम $121.63 प्रति औंस बढ़े थे।
विशेषज्ञों का विषलेषण...
विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी के दामों में इस तरह की तेजी और गिरावट वैश्विक मांग, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की गतिविधियों के कारण होती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे भाव बदलते रहने की स्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करें।
Comments (0)