मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, गुना जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, सीहोर जैसे जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है और कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि एमपी में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। बांधों में अत्यधिक बारिश के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर है। वहीं अशोकनगर जिले में अत्यधिक बारिश के कारण कलेक्टर ने अवकाश घोषित कर दिया है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, गुना जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।