सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश को बड़ी सौगातें दें रहे है। एक दिन में 53 हजार करोड़ के 14हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे सीएम। 12 हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 हजार कार्यों का भूमिपूजन करेंगे सीएम। भोपाल के रविंद्र भवन में हो रहा कार्यक्रम। कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े प्रदेश के सभी जिले। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, आज इतिहास बन रहा है। यह विकास का महाकुंभ है।
आज 5 लाख करोड़ की शानदार सड़कें मप्र में हमने बनाई
आज का दिन इतिहास में दर्ज होगा। एक जमाना था जब मुरम और गिट्टी के लिए तरसते थे। पहले जब कोई छोटा काम भी होता था, तब भव्य स्वागत होता था। कांग्रेस के समय टपरों में चलते वाली आईआइटी का भव्य भवनों में संचालित हो रही है। पहले गड्ढो में सड़क होती थी। आज 5 लाख करोड़ की शानदार सड़कें मप्र में हमने बनाई है।कभी अंधेरे का प्रदेश मप्र को कहा जाता था- सीएम शिवराज
आज 47 हेक्टयर में सिचाई हो रही है। हमने 100 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित करने का प्लान बनाया है। आज हम 53 हजार करोड से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। कभी अंधेरे का प्रदेश मप्र को कहा जाता था। आज सौर ऊर्जा, हवा और पानी से बिजली बना रहे हैं। अंधकार को खत्म कर रहे हैं। स्कूलों के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है। आज हम सीएम राइज स्कूल बना रहे है। जब हम जैत के अपने गाँव मे पढ़ते थे। तो टूटा फूटा कमरा होता था। मास्टर आम के पेड़ के नीचे बैठा देते थे।Read More: विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम दौर में निर्वाचन आयोग की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने बुलाई बैठक
Comments (0)