बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बने। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं बीजेपी का सदस्यता अभियान मध्य प्रदेश में आज यानी 3 सितंबर से शुरू होगा। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। दोपहर 2 बजे सीएम पूरे कैबिनेट के साथ सदस्यता लेंगे। प्रदेशभर के 65 हजार के करीब बूथों पर एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी का लक्ष्य इस साल डेढ़ करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाना है। इसके लिए पार्टी हर बूथ पर अभियान चला रही है। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर 200 से ज्यादा नए लोगों को सदस्य बनाना है।
बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बने। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Comments (0)