कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब एमपी बीजेपी(Bjp Plan) सतर्क हो गई है। तभी तो बीजेपी मिशन-2023 की राह में चुनौती बन रही कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करेगी। भाजपा इसके लिए आरएसएस से पार्टी में आए कार्यकर्ताओं की मदद लेगी।
नाराजगी दूर करने की कवायद
बीजेपी ने तय किया है कि अगले दो (Bjp Plan)महीने के अंदर सभी कार्यकर्ताओं की मान- मनौवल कर उन्हें काम पर लगा दिया जाए। पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस खेमे में जाने के बाद चुनावी साल में राजनीतिक दलों के बीच दल-बदल का क्रम और भी तेज होने के आसार हैं। कई अन्य नेता भी कांग्रेस के निशाने पर हैं। ऐसे में अब पार्टी के सामने चुनौती यह है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर कैसे किया जाए?
कार्यकर्ताओं को न केवल सक्रिय करना है, बल्कि जनता के बीच भी भेजना है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावा पार्टी के पक्ष में बेहतर माहौल बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही है। कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे बेरुखी के आरोप स्थानीय पदाधिकारियों ही नहीं, संगठन और प्रदेश के मंत्रियों पर भी लगाए जाते रहे हैं।
संगठन को शिकायत भी मिली कि जब कार्यकर्ता मंत्रियों से मिलने जाते हैं तो वे मौजूद रहकर भी मिलते नहीं हैं। यही वजह है कि संगठन के साथ मंत्रियों को भी कार्यकर्ताओं से मेलजोल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
READ MORE:Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी से हाल बेहाल, 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान
Comments (0)