मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। अब चुनाव में कुछ ही समय बाकी है। सीएम शिवराज लगातार नई- नई घोषणाएं कर रहे हैं। चुनावी साल में सीएम शिवराज ने प्रदेश की महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी है। शिवराज सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीधी भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
Read More: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, 64 हजार 523 मतदाता केंद्रों पर बीएलओ पढ़कर सुनाएंगे सूची
35% आरक्षण का फॉर्मूला लागू
महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज के आदेश के बाद सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए कोटा तय किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 35% आरक्षण का फॉर्मूला लागू होगा।Read More: डेंगू के डंक से कराह रहा मध्य प्रदेश, राज्य में मरीजों की संख्या 1500 के पार