राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि, हमने इतने लोगों को मार गिराया, लेकिन इसका आज तक कोई प्रमाण नहीं है।
Digvijay Singh ने किया केंद्र सरकार पर प्रहार
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सरकार यहां का फैसला नहीं करना चाहती, यहां (जम्मू कश्मीर) की समस्या को हल नहीं करना चाहती। यह समस्या कायम रखना चाहती है, ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें।
आगे बोलते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, पुलवामा जो कि पूरे तरीके से आतंक का केंद्र बन चुका है, बाहर गाड़ी की चेकिंग होती है। पुलवामा में एक स्कॉर्पियो गाड़ी उल्टी दिशा से आती है उसकी जांच पड़ताल क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, उस दौरान जांच पड़ताल भी नहीं हुई और इसके बाद वो टकराती है और हमारे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जाते हैं।
आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई?
दिग्विजय सिंह ने यही नहीं रूके उन्होंने आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि, पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया, लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया? पाकिस्तान और भारत के पीएम मोदी के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण दें
केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, आज तक पुलवामा हादसे की जानकारी न तो संसद में पेश की गई और न ही जनता के सामने रखी गई। बीजेपी हमेशा सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि, हमने इतने लोग मार गिराए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं केवल झूठ बोलने से ही राज कर रहे हैं।
पीएम मोदी के कुछ खास दोस्तों की आमदनी बढ़ी
दिग्विजय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, सरकार ने देश में भाई-भाई को अलग करने का काम किया है। अमीर और गरीब की खाई को बढ़ाने का काम किया। महंगाई, बेरोजगारी अपने पूरे चरम पर है। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी के कुछ खास दोस्तों की आमदनी बढ़ी है।
ये भी पढ़ें - love story : आखिर हो ही गई प्यार की जीत, 96 घंटे के धरने के बाद प्रेमी से हुई प्रेमिका की शादी
Comments (0)