खंडवा के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर 21 दिसंबर की अलसुबह खौफनाक हादसा हो गया. यहां बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. इसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 8 यात्री घायल हो गए. इनमें से कुछ घायलों को खंडवा के अस्पताल लाया गया है. यहां उनका उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा कि निर्मल कंपनी की बस महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी. हादसा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के देश गांव के पास हुआ. घायल यात्रियों ने बताया कि ड्राईवर नशे में था. हादसा होने के पहले भी एक बार बस पलटने से बची थी. घायल यात्रीओ ने बताया कि बस में बहुत से यात्री थे. लेकिन, किसी ने भी ड्राइवर को समझाने की कोशिश नहीं की.
किलर हाईवे के नाम से बदनाम इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत