तीसरे और चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग आज से ‘चलो बूथ की ओर’ अभियान शुरू करेगा। तीसरे चरण के सभी 20 हजार से ज्यादा बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा। 7 मई से चौथे चरण के सभी 18 हजार से ज्यादा बूथों पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान में बूथ स्तर पर खेल प्रतियोगिता, मानव श्रंखला, मेन टू मेन मार्किंग जैसे अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। “चलों बूथ की ओर’’ अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा स्पॉट मॉनीटरिंग की जायेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों का व्यक्तिश: दायित्व सौंपा गया है।
तीसरे और चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग आज से ‘चलो बूथ की ओर’ अभियान शुरू करेगा। तीसरे चरण के सभी 20 हजार से ज्यादा बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा। 7 मई से चौथे चरण के सभी 18 हजार से ज्यादा बूथों पर भी यह अभियान चलाया जाएगा।
Comments (0)