रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 15 अगस्त के बाद भाजपा ने आक्रामक होकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर चुकी है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने पार्टी नेताओं की बैठक में इस बात का जायजा लिया। बैठक में भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व अन्य नेता मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में भाजपा विभिन्न मुद़्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन और घेराव करेगी। अगस्त के आखिरी सप्ताह तक प्रदर्शन होगा। इस बीच नव मतदाताओं के बीच पैठ बनाने और पार्टी में अन्य दलों के नेताओं को भी जोड़ने का टास्क दिया गया।
सामाजिक सम्मेलन 16 से 30 अगस्त तक चलेगा
प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने चुनावी वर्ष में जातिगत समीकरण को साधने के लिए प्रदेश में इस समाज की विभिन्न उपजातियों के समाज प्रमुखों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। यह सामाजिक सम्मेलन 16 से 30 अगस्त तक चलेगा।20 अगस्त से प्रदेश में विधानसभा स्तर पर किसानों का सम्मेलन होगा। इसमें किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों को भाजपा केंद्र की नई योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। भाजपा यह भी बताएगी छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं, पर इनमें से करीब 21 लाख को ही सम्मान निधि का लाभ मिल पा रहा है।
Read More: CG NEWS : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य : धरमजीत सिंह....
Comments (0)