कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि उन्हें 2018 से इसका लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी कर दिए गए हैं आचार संहिता कभी भी लागू की जा सकती है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 2.37 लाख शिक्षकों को बड़ा लाभ दिया गया है। क्रमोन्नति और समय मान वेतनमान का तोहफा देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक संवर्ग को सहायक शिक्षक और उच्च श्रेणी शिक्षकों की तरह क्रमोन्नत्ति वेतनमान योजना में शामिल किए जाने की तैयारी है।
क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी
शिक्षकों को जुलाई 2018 या उसके बाद 12, 24 और 30 साल की सेवा लाभ पर क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्राथमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक खेल के अलावा प्राथमिक शिक्षक (संगीत गायन वादन) शिक्षक संगीत और नृत्य, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान और प्राथमिक शिक्षक आईटी को छठे वेतनमान के आधार पर 5200 से 20200 ग्रेड पे 2400 के आधार पर, 12 साल में पहली बार क्रमोन्नति पर 9300 से 34800 ग्रेड पे 3200 का लाभ दिया जाएगा। 24 साल की सेवा पूरी करने पर 9300-34800 ग्रेड पर 3800 और जबकि 30 साल की सेवा पूरी करने पर 9300 से 34800 ग्रेड पे 4200 का लाभ दिया जाएगा।
इधर सातवें वेतनमान में नियुक्ति वेतनमान (लेवल 6) 25300 से 80 हजार, 12 साल की सेवा पूरी करने पर लेवल 6 (32800 से 103600) जबकि 24 साल की सेवा पूरी करने पर 36200 से 114800 और 30 साल की सेवा करने पर लेवल 10 (42700 से 135100) का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों के वेतन में 10,000 से 15000 की वृद्धि ताई मानी जा रही है।
माध्यमिक शिक्षक वेतनमान
माध्यमिक शिक्षकों की बात की जाए तो वेतनमान माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक खेल, माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन को छठे वेतनमान की तरह 9300 से 34800 ग्रेड पे 3200 का लाभ दिया जाएगा जबकि 12 साल की सेवा पूरी करने पर 9300-34800 ग्रेड पे 3600 का लाभ दिया जाएगा। 24 साल की सेवा पूरी करने पर 9300 से 34800 ग्रेड पे 4200, 30 साल की सेवा पूरी करने पर 15600 से 39100 ग्रेड पे 6600 का लाभ दिया जाएगा।
वही सातवें वेतनमान में नियुक्त होने पर लेवल 6 के तहत (32600 से 103600), 12 साल की सेवा पूरी करने पर लेवल 9 के तहत (36200 से 114800), 24 साल की सेवा पूरी करने पर लेवल 10 के तहत (42700 से 135100) और 30 साल की सेवा पूर्ण होने पर लेवल 13 के तहत (67300 से 206900) वेतन का लाभ दिया जाएगा। वहीं सेवा अवधि की गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी।
Comments (0)