Transferred: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रतिदिन राजधानी और समस्त जिलों में IAS अफसरों के तबादले किए जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर देर रात छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले किए गए है। कई अफसरों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गृह विभाग ने इसके लिए देर रात आदेश जारी किया है। इसमें 8 IPS अफसर शामिल हैं। इनमें से 2 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रांसफर सूची के मुताबिक, कुल 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल गए हैं। इसके साथ ही 13 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 4 जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी प्रफुल्ल ठाकुर को SP सीएम सुरक्षा बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघले की सुरक्षा की जिम्मेदारी इनके कंधों पर होगी। प्रभुल्ल ठाकुर अभी राजनांदगांव में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
बता दें कि इस सूची में 2 अधिकारियों का प्रमोशन भी हुआ है। इन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसमें नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल शामिल हैं।
IAS अधिकारियों के तबादले
- पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर, बेमेतरा
- तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर, रायगढ़
- ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
- प्रियंका ऋषि महोबिया, कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- रीता यादव, CEO, जिपं गरियाबंद
- रोक्तिमा यादव, CEO, जिपं धमतरी
- जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव, आवास पर्यावरण
- डॉ. अय्याज तंबोली, विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन
- रानू साहू, संयुक्त सचिव, कृषि
- सारांश मित्तर, CEO, छग इन्फोटेक
- जितेंद्र कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव, आवास पर्यावरण
- रिमिजियुस एक्का, संचालक, नगरीय प्रशासन
- नम्रता गांधी, संचालक, पेंशन।
IPS अधिकारियों के तबादले
- पारुल माथुर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से DIG, ACB मुख्यालय रायपुर भेजा गया
- अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया
- सदानंद कुमार को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ बनाया गया
- संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक कोरबा से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर बनाया गया
- उद्दयदी उदय को पुलिस अधीक्षक पेंड्रा-गौरेला-मरवाही से पुलिस अधीक्षक कोरबा बनाया गया
- पुष्कर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक नारायणपुर बनाया गया
- योगेश कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक पेंड्रा-गौरेला-मरवाही बनाया गया
- प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से SP सीएम सुरक्षा बनाया गया है।
ये भी पढे़- BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर शशि थरूर ने कहा – गुजरात दंगों पर बहस करने से कोई फायदा नहीं
Comments (0)