प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भस्म आरती के बाद बाबा महाकालेश्वर के शिवलिंग को तिरंगे से सजाया गया है। श्रद्धालु भी इस अद्भुत श्रृंगार और सजावट को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार (26 जनवरी) को दिनभर भगवान महाकाल के मंदिर में भी देशभक्ति का रंग दिखाई देगा।
तिरेंगे से होता है भगवान महाकाल का श्रृंगार
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मंदिर में धार्मिक के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व को भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पंडित और पुरोहित विशेष रूप से तिरंगे से भगवान महाकाल का श्रृंगार भी करते हैं। इसके लिए भांग, चंदन, अबिर, गुलाल, सूखे मेवे, अष्टगंध, सुगंधित इत्र आदि का उपयोग किया जाता है।भगवान महाकाल पर चढ़ता है हरिओम का जल
महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4:00 बजे भगवान महाकाल के दरबार के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान को जल, दूध, दही, शहद, फलों के रस, घी आदि से स्नान कराया जाता है। भगवान महाकाल पर हरिओम का जल चढ़ता है। इसके बाद धार्मिक या राष्ट्रीय पर्व के अनुसार भगवान महाकाल का श्रृंगार शुरू होता है। इस श्रृंगार में नर मुंडो की माला, भांग, सूखे मेवे और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग होता है।Read More: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा
Comments (0)