Mahakal: गणतंत्र दिवस (Republic day) की 74वीं वर्षगांठ पर आज उज्जैन (Ujjain) में महाकाल (Mahakal) का विशेष श्रृंगार हुआ। महाकालेश्वर मंदिर में आज भगवान महाकाल भक्त पर तिरंगे का रंग चढ़ा। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिन भर भगवान महाकाल पर देशभक्ति का रंग दिखाई देगा। मंदिर आ रहे श्रद्धालु भी भगवान के इस अद्भुत श्रृंगार को देखकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल के दरबार में शुक्रवार सुबह होने वाली भस्मा आरती में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।
राष्ट्रीय पर्व को भी बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर में धार्मिक पर्व के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व को भी बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंडित और पुरोहित खास तरीके से तिरंगे से भगवान महाकाल का श्रृंगार करते हैं। इसके लिए भांग, चंदन, अबिर, गुलाल, सूखे मेवे, अष्टगंध, सुगंधित इत्र आदि का उपयोग किया जाता है। पंडित आशीष गुरु के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर दिनभर भगवान महाकाल देश भक्ति के रंग में दिखाई देंगे। ये भी पढ़े- Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हैं झांकियां बेमिसाल, जानें इन झाकियों में क्या खास
सुबह 4:00 बजे महाकाल के दरबार के पट खुलते
महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4:00 बजे भगवान महाकाल के दरबार के पट खुलते हैं। इसके बाद भगवान को जल दूध, दही, शहद, फलों के रस, घी आदि से स्नान कराया जाता है। भगवान महाकाल पर हरिओम का जल चढ़ता है। इसके बाद धार्मिक या राष्ट्रीय पर्व के अनुसार भगवान महाकाल का श्रृंगार शुरू किया जाता हैं। इस श्रृंगार में नर मुंडो की माला, भांग, सूखे मेवे और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग होता है।
Comments (0)