मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की राजनीति कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट से गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी की विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका बल्कि कांग्रेस की एमपी इकाई के चीफ कमलनाथ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है।
उन्होंने आरोप लगाया था, ‘‘कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी.’’

Comments (0)