मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य में इस मानसून सीजन की 95% यानी औसतन 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से खेत-खलिहान पूरी तरह भर गए हैं। साथ ही कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गुना में भारी बारिश के कारण एक मकान का छज्जा गिर गया। वहीं धार में 42 बच्चों को बचाया गया।
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य में इस मानसून सीजन की 95% यानी औसतन 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Comments (0)