मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ मंडलम सेक्टरों को मजबूत करने में जुटे हुए है (MP Election 2023)। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में अलग अलग प्रकोष्ठओं के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को तैयार कर रहे है।
फिलहाल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। कमलनाथ का अब पूरा फोकस कांग्रेस के ज़मीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है ताकि चुनाव में इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस को सत्ता दिला सकें।
कमलनाथ की मैराथन बैठक (MP Election 2023)
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं। लिहाजा कमलनाथ बखूबी जानते है कांग्रेस को चुनाव के लिए किस तरह तैयार किया जाये। कमलनाथ हर रोज़ प्रदेश के किसी न किसी जिले में मंडलम सेक्टर की बैठक लेते नज़र आते है, इस दौरान प्रकोष्ठओं के साथ भी बातचीत करते है। साथ ही कमलनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए भी नज़र आते है जहां व भाजपा सरकार की नाकामियां और उनकी सरकार बनने पर जनता को देने वाले फायदे गिनाते है। कमलनाथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए बूथ प्रबंधन पर चर्चा कर रहे। इसके अलावा कमलनाथ नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, जिला व जनपद पंचायतों के निर्वाचित सदस्य, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस व आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर रहे है।
बीजेपी का पलटवार
वहीं अलग अलग जिलों में कमलनाथ की इन बैठकों को बीजेपी उनकी नकल बता रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी का कहना है की भाजपा तो बूथ स्तर तक पहुंच गई है। कांग्रेस बीजेपी के सिर्फ कार्यक्रमों की नकल कर सकती है सफल नहीं हो सकती। कांग्रेस के पास समर्पित कार्यकर्ता नहीं है। कांग्रेस अलग अलग समूहों में बंटी हुई है।
Written By: Shoaib Khan
Comments (0)