राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी एक बार फिर मप्र की सियासत में सक्रिय हो गये हैं। शिवाजी नगर स्थित ‘नदी का घर’ में उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पौन घंटे तक बंद कमरे में बात की है। सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी दोपहर बाद मुलाकात की है। इन मुलाकातों को नए सत्ता समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी एक बार फिर मप्र की सियासत में सक्रिय हो गये हैं।
Comments (0)