मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है।
इन जिलों में तेज बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश में तीनों अलर्ट रेड-ऑरेंज और येलो जारी किए हैं. मौसम विभाग ने 2 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 16 जिलों में जारी किया है. जबकि 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दमोह और छतरपुर जिले में आज अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं राजधानी भोपाल समेत सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास , शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा पन्ना और पांढुर्णा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।