मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज यानी की रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन की मदद से दमन कर रही है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, प्रशासन को खुली छूट दी गई है कि, वो दमनकारी नीति के तहत कार्रवाई करें।