मध्य प्रदेश में अब कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले पार्टियों के दिग्गजों ने प्रदेश का दौरा कर जनता के बीच अपना माहौल बनाया। अब जल्द ही चुनाव तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के युवा नेता का एमपी दौरा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहर के दौरे पर रहेंगे।
प्रबुद्वजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज एमपी के रीवा, कटनी और भोपाल प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे रीवा और दोपहर 2 बजे कटनी पहुंचकर प्रबुद्वजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित। शाम 6.20 बजे भोपाल पहुंचकर जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल। रात 9.50 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे अनुराग ठाकुर।Read More: BJP ने राहुल गांधी को बताया कलयुग का "रावण"
Comments (0)