CG NEWS :छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया है। जिसमें कुल 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। जिसके बाद आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिला दी है। छत्तीसगढ़ में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है अभी सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। आज 9 मंत्रियों के शपथ के बाद 12 सदस्यों का मंत्रिमंडल हो जाएगा। इसके बाद भी 1 मंत्री पद की जगह खाली रहेगी। साय कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।
Read More: CG NEWS : कोरोना ने छत्तीसगढ़ में दी दस्तक, इन जिलों में मिले नए कोरोना मरीज......
Comments (0)