मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर सवाल उठाए हैं। खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया में जिस तरह मुस्लिम आबादी बढ़ी है उसने बड़ी समस्या पैदा कर दी है, अफ्रीका में तो दस-दस बच्चे हो रहे हैं। हमारे देश में भी निचले तबके में यही हाल है। नियाज खान ने मौलवी-मदरसों की शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनकी वजह से मुस्लिमों में तार्किक सोच नही आ पा रही है। सिर्फ सही शिक्षा ही इसे नियंत्रित कर सकती है।
नियाज खान अपने बयानों से हमेशा में चर्चा में रहते है। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के समय भी कहा था कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता।
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने मौलवी और मदरसा सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर निशाना साधा है।